IND vs WI: भारतीय टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल की लिहाज से ये सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाली है. जहां पर पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सभी खिलाड़ियों को पार्टी देने वाले हैं.
हेड कोच देंगे सभी खिलाड़ियों को पार्टी
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली टेस्ट मैच से पहले सभी भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को अपने घर खाने पर बुलाने वाले हैं. भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अभ्यास करने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए जाएगी. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया था.
वहीं बल्ले के साथ केएल राहुल और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने छाप छोड़ी थी. वहीं सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ कहर मचाया था. दिल्ली की पिच पर भी स्पिनरों को जादू चलता है, ऐसे में 10 से 14 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस मुकाबले में भी स्पिनरों का ही दबदबा देखने को मिलेगा. पहले टेस्ट मैच की तरह यह भी 3 तीसरे दिन ही खत्म हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 6 मैच में 459 रन ठोक कर राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया तहलका, धांसू प्रदर्शन के लिए मिला बड़ा सम्मान
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, एन जगदीसन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल.
वेस्ट इंडीज: टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, योहान लेने, जेडन सील्स, एंडरसन फिलिप, जेडिया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, टेविन इमलाच.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट के कमबैक मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines