Gautam Gambhir-Shreyas Iyer Statement: टीम इंडिया को रांची में हुए दूसरे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवरों में ही सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शाई होप के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड की 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की. अब 5 मैचों की यह T20I सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. टीम इंडिया की इस हार पर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया सामने आई है.
गौतम गंभीर ने हार के बाद क्या कहा?
250 रनों का लक्ष्य बहुत बड़ा होता है और इसका पीछा करना आसान नहीं है. इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने आसानी से जीत दर्ज की. भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने बॉलर्स का सपोर्ट किया और वेस्टइंडीज की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘अगर आप मैच देखें, तो रोस्टन चेज के स्पेल ने गेम पलट दिया. उन्होंने इस विकेट पर अपनी लाइन बदलकर अच्छी गेंदबाजी की. वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ हमें लक्ष्य का बचाव करने का तरीका ढूंढने की जरूरत है.’
गंभीर ने आगे कहा, ‘हमें लाइन-लेंथ बदलने की जरूरत है, ताकि बल्लेबाज सोचता रह जाए कि अगली गेंद कहां आएगी. अगर आप एक ही जगह पर गेंद डालेंगे, तो वह टिक जाएंगे. रोस्टन चेज ने बल्लेबाजों के पैर से लेकर ऑफ स्टंप के बाहर तक, हर लाइन पर गेंदबाजी की. मैं किसी को दोषी नहीं ठहराऊंगा. बड़ी बात यह है कि हम 250 रनों के लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाए. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और वह जीत के हकदार थे. हमें काफी सुधार करने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ IND vs SL वनडे मैच, जानें वजह
भारतीय हेड कोच ने कहा, ‘टॉस आपके हाथ में नहीं है. कैच छूटते रहते हैं. यह पहले भी हुआ है और भविष्य में भी होगा. कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता. हमें लगा था कि 250 रन अच्छा स्कोर है और हमने दो विकेट झटक लिए थे. इसके बावजूद जिस तरह से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खेला, उन्हें जीत का श्रेय जाता है.’
श्रेयस अय्यर ने हार पर क्या कहा?
भारत की इस हार के बाद श्रेयस अय्यर ने भी किसी पर ठीकरा फोड़ने के बजाय वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो इस पिच पर गलती करने की गुंजाईश न के बराबर है. अगर आप कोई भी गेंद मिस करेंगे, तो वह मैदान के बाहर जाएगी. वेस्टइंडीज ने शानदार तरीके से बल्लेबाजी की. हमने कुछ मौके गंवाए लेकिन यह खेल का हिस्सा है. उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी की. इसके लिए उनकी तारीफ बनती है.’
ये भी पढ़ें:- CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी, जहीर खान की एंट्री के बाद लिया अहम फैसला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
5 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
24 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
27 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines