हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है.

विज्ञापन
IND vs WI/ Image Source: ANIIND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए 4 मैच में दोनों टीमों का पलड़ा भारी रहा था. भारत ने 2 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज ने भी 2 मैच में बाजी मारी थी. पांचवें मैच पर दोनों टीमों की निगाहें थीं. लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया. सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.

ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी से मचाया धमाल

अभिषेक शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और महज 10 गेंदों में 30 रन बना डाले. ईशान ने 300 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को तेजी से रन मिले और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 118 रन

बारिश की वजह से मुकाबला 9-9 ओवर का खेला जा रहा था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम 7.4 ओवर में 118 रन ही बना सकी. इसके बाद दोबारा बारिश ने दस्तक दी और खेल को रद्द करने का फैसला किया गया.

विज्ञापन

भारत की ओर से ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 16 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा नमनधीर ने 6 गेंदों में 24 रन बनाए थे. उन्होंने 1 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए और 400 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि इसके बाद मैच रद्द हो गया.

ऐसा रहा सीरीज का हाल

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में 8 विकेट से हराया था. इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में वापसी की और 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

इसके बाद तीसरे टी-20 मैच में भारत ने 14 रनों से बाजी मारी. फिर चौथे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने 247 रनों का बचाव करते हुए मुकाबला 24 रनों से जीता. इसके बाद बारिश की वजह से पांचवां मैच रद्द हो गया. इस सीरीज में खेले गए सभी 4 मैच में बल्लेबाजों ने दिल खोलकर रन बनाए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola