IND vs WI: साल 2025 में रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में रनों की बारिश करनी शुरू कर दी है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद अब रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भी धमाकेदार शतक जड़ा. रवींद्र जडेजा की बैटिंग को देखकर ही अब भारतीय टीम ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने का भी रिस्क उठा रही है. शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब रवींद्र जडेजा को बड़ी खुशखबरी मिली है. जडेजा को धमाकेदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है.
बल्लेबाजों की रैंकिंग में जडेजा को मिला बड़ा फायदा
अहमदाबाद टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को पहली पारी में बल्लेबाजी मिली, तो उन्होंने नाबाद 104 रनों की पारी खेली. जिसका अब असर आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिला है. रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजों की रैंकिंग में 6 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही अब वो 31वें नंबर से 25वें स्थान पर आ गए हैं. दिल्ली टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन करके रवींद्र जडेजा टॉप 20 में धमाकेदार एंट्री मार सकते हैं. जडेजा ने पिछले 1 साल में बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है. अगर वो इसी अंदाज में आगे भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं, तो उनका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल खेलना भी पक्का हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के बिना सेलिब्रेट करने पर वरुण चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी का लिया नाम
रैंकिंग में बरकरार है रवींद्र जडेजा की बादशाहत
बात अगर टेस्ट क्रिकेट की ऑलराउंडर रैंकिंग की करें तो वहां पर पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा बने हुए हैं. उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके इस अंतर को और भी बड़ा कर दिया है. जडेजा के जहां अभी 430 अंक हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद मेंहदी हसन मिराज के 305 अंक ही हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 17वें स्थान पर ही नजर आ रहे हैं. दूसरे टेस्ट मैच में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करके वो टॉप 15 में एंट्री कर सकती है. अहमदाबाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जडेजा ने शानदार 4 विकेट अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट से पहले बुमराह-सिराज को लगा बड़ा झटका! मिल सकता है बड़ा धोखा?
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines