IND vs WI: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर दोनों ही टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. टीम इंडिया जहां जीत दर्ज करके सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों को बड़ा झटका लग सकता है. उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
बुमराह- सिराज को लग सकता है बड़ा झटका
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अब सामने आ गई है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे टेस्ट के दौरान पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को बड़ा झटका लग सकता है. अहमदाबाद टेस्ट मैच की पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए मदद की थी. जिसके कारण ही भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को ही बड़ा फायदा मिला था. अब बल्लेबाजों की मददगार पिच पर मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी. इस मुकाबले में उन्हें लंबे स्पेल में गेंदबाजी करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के लिए ये बड़ा झटका है.
ये भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 सबसे बड़ी पारियां, 7 साल से ‘अमर’ है विराट कोहली का रिकॉर्ड
बल्लेबाजों को मिलेगा अभ्यास का अच्छा मौका
गेंदबाजों को जहां पिच पर परेशानी हो सकती है, तो वहीं बल्लेबाजों के लिए लंबी पारी खेलने का अच्छा मौका है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बल्ले से बड़ी पारी आना भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए फायदेमंद हो सकता है. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा अपनी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. वहीं यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे. बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच का फायदा ये दोनों ही युवा खिलाड़ी जमकर उठाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: मैदान पर क्यों हुई पृथ्वी शॉ की लड़ाई? मुशीर खान के इन दो शब्दों से लगी मिर्ची! हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines