IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो लगा मुकाबला आज ही खत्म हो जाएगा. वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 248 रनों पर ही सिमट गई. भारतीय टीम को पहली पारी में 270 रनों की बढ़त मिली. जिसको देखते हुए ही कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दे दिया. जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 173 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल से 3 बड़ी गलती हो गई.
फॉलोऑन देने का फैसला हुआ गलत साबित
वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना चुकी है. अब वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी से सिर्फ 97 रन पीछे है. विकेट की स्थिति देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी पारी में टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ सकता है. ऐसे में वेस्टइंडीज को जल्दी समेटने के इरादे से दिए गए फॉलो-ऑन पर भी सवाल उठ रहा है. टीम इंडिया के गेंदबाज पहली पारी में 81 ओवर फेंक चुके थे. ऐसे में इस फैसले पर सवाल उठ रहा है.
कप्तान शुभमन गिल के मुकाबले के पहले 32 ओवर में जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी ही नहीं कराई. जॉन कैंपबेल और शाई होप के बीच जब बहुत अच्छा पार्टनरशिप हो गई. उस समय जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने उतरे. दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ दोनों ही बल्लेबाजों ने कोई रिस्क नहीं लिया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज मैच में वापसी कर सकी.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli से जुड़ी ये जानकारी हर भारतीय के उड़ा देगी होश, एक पोस्ट से करते हैं करोड़ों की कमाई
नीतीश कुमार रेड्डी को नहीं दी गेंदबाजी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरी पारी में अभी तक गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला. 49 ओवर दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने फेंक दिए हैं, ऐसे में रेड्डी का एक भी ओवर नहीं डालना बड़े सवाल खड़ा करता है. कप्तान शुभमन गिल बार-बार रेड्डी की गेंदबाजी पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनाने का सपना भी बड़ा दूर नजर आ रहा है. रेड्डी को बहुत ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने के लिए नहीं मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले मिचेल मार्श का बड़ा बयान, शुभमन गिल की सेना को किया चैलेंज
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines