---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: अश्विन की गेंद पर ‘बैजबॉल’ दिखाना चाह रहे थे क्रेग ब्रेथवेट, रोहित शर्मा को थमा बैठे लड्डू कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। विंडसर पार्क डोमिनिका में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम को अश्विन ने एक के […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। विंडसर पार्क डोमिनिका में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम को अश्विन ने एक के बाद एक झटके दिए। उन्होंने 13वें ओवर में तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट करने के बाद 17वें ओवर में कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को इस तरह फंसाया कि वे अपना विकेट गंवा बैठे। ये नजारा इस ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला।

आक्रामक बैटिंग करना चाह रहे थे ब्रेथवेट 

ब्रेथवेट ने इस ओवर में अश्विन के खिलाफ बैजबॉल यानी आक्रामक बैटिंग करनी चाही। उन्होंने अश्विन को छक्का कूटना चाहा। अश्विन ने जैसे ही गेंद डाली, उन्होंने बल्ला उठाया और लॉन्ग ऑन की ओर छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा खा गए और बॉल उनके बल्ले के ऊपर लगकर कवर पॉइंट की ओर उड़ गई। यहां खड़े फील्डर रोहित शर्मा ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर दूसरे कप्तान को पवेलियन रवाना कर दिया। ब्रेथवेट ने 46 गेंदों में 3 चौके ठोक महज 20 रन बनाए।

---खबर नीचे जारी है---

ब्रेथवेट के आउट होने के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 2 विकेट खोकर 38 रन हुआ। बहरहाल, डब्ल्यूटीसी फाइनल में बेंच पर बैठे रहे स्टार स्पिनर अश्विन ने आते ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहले 10 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जिसमें 3 मेडन ओवर शामिल रहे। मैच के स्कोर की बात करें तो पहले सेशन में वेस्ट इंडीज के 4 विकेट 68 रन पर गिर गए। अश्विन के दो विकेटों के अलावा शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाया।

(Xanax)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 12, 2023 09:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola