हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वैभव OUT, अर्शदीप IN... पहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव

Team India Playing 11 Changes: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. एशियन गेम्स के मुकाबले टीम कॉम्बिनेशन में कुल 4 बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन
क्या भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 4 बदलाव? (Image: ANI)

Team India Playing 11 Changes: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर यानी आज पहला T20I मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया 5 मैचों की इस T20I सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहे इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. एशियन गेम्स के मुकाबले वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड थोड़ा अलग है. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. इसी वजह से प्लेइंग 11 में बड़े-बड़े बदलाव संभव हैं.

भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया सीमित गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरी थी. उनके पास एक गेंदबाजी विकल्प कम था, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. इस स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में लाया जा सकता है. भारत को प्लेइंग 11 में एक तेज गेंदबाज को शामिल करना है, जिस वजह से वैभव को बाहर किया जा सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर को एशियन गेम्स के बाद आराम दिया गया है. टीम मैनेजमेंट चाहती है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलें. उनकी जगह स्क्वाड में नमन धीर को शामिल किया गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी या नमन धीर खेल सकते हैं. अगर तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, तो नीतीश खेल सकते हैं और अगर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद हुई, तो नमन धीर खेल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, IPL रिटेंशन से ठीक पहले MI के कप्तान के ट्रेड पर आया नया अपडेट

रवि बिश्नोई का एशियन गेम्स में प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और अब उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. कुलदीप सीनियर खिलाड़ी हैं और वनडे सीरीज में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी. इसी वजह से अब उन्हें T20I सीरीज में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से आराम दिया गया है. उनकी जगह मयंक यादव या प्रिंस यादव में से कोई एक खेल सकता है. मयंक का प्रदर्शन जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतरीन था, जिस वजह से उनके खेलने की संभावना अधिक नजर आ रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर/नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola