IND vs WI: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया है। रोहित की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
1-1 से बराबरी पर है सीरीज
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर हैं। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी। ऐसे में तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक होने की उम्मीद है।
टॉस के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम में उमरान की जगह रुतुराज और अक्षर की जगह उनादकट को लिया गया है। इस मैच को लेकर टीम उत्साहित हैं। पिच में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे।
https://twitter.com/BCCI/status/1686362437329801216?s=20
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे और सतह से जितना हो सके उतना निकालेंगे। हम एक ही टीम से खेल रहे हैं। सतह बेहतर दिख रही है और उम्मीद है कि गेंद थोड़ी बेहतर तरीके से आयेगी। यह सब प्रक्रिया के बारे में है और हमें परिणामों के साथ भी अधिक सुसंगत होने की आवश्यकता है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
20 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines