IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से होगी। इसे घर बैठे आराम से टीवी और मोबाइल पर देखा जा सकता है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल बराबरी पर खड़ी है। पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में कोहली-रोहित के बिना उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी शर्मनाक रही थी जिसके चलते टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मैच निर्णायक है। इसमें जो भी जितेगा सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।
और पढ़िए – रवींद्र जडेजा ने कपिल देव को दिया सटीक जवाब, बोले- ‘टीम में नहीं है कोई अहंकार’
IND vs WI ODI Squad: ये है दोनों टीमें का स्कवॉड
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पावेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरिआह, कीसी कार्टी, डॉमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।
IND vs WI Head to Head in ODI: कौन किसपर भारी?
मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और भारत के बीच अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 20 में जीत और 21 में हार का सामना करना पड़ा है।आखिरी बार जुलाई 2023 में भारत ने क्वींस पार्क ओवल में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था। जिसमें कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की थी।
IND vs WI ODI Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से होगी।
IND vs WI ODI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से होगी।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
45 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines