IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को समाप्त हो गया। ब्रायन लारा स्टेडियम में आयोजित मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। ये भारत की अपने वनडे इतिहास की रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन ही बना सकी। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार, मुकेश ने तीन और कुलदीप ने दो विकेट लिए।
टीम इंडिया की तरफ से 4 खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतक जड़ा। जिसमें शुभमन गिल ने 85 रन बनाए वहीं इशान किशन ने 77 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर 143 रनों की साझेदारी की। इसके बाद संजू सैमसन (51) और कप्तान हार्दिक पांड्या (70*) ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
मुकेश- शार्दुल की जोड़ी ने किया कमाल
352 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही ब्रेंडन किंग को खाता खोले बिना चलता किया। उन्होंने इसके बाद काईल मायर्स और कप्तान साई होप को भी आउट कर दिया। इसके बाद शार्दुल ने हेटमायर और रोमारिया शेफर्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की हालत खराब कर दी। जिसके चलते टीम 151 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines