IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीजा का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में 171 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 57 रनों की पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विराट कोहली की तारीफ में बड़ी बात कही है।
खुद को खुशकिस्मत मानते हैं जायसवाल
21 साल के यशस्वी जायसवाल खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेलने का मौका मिला है। जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करियर की शुरुआत में लीजेंड (King Kohli) के साथ खेलना बहुत बड़ी बात है।
ये भी पढ़ेंः स्टंप माइक में ये क्या बोलते कैद हुए विराट देखें वीडियो
मैं उनके दिमाग को समझने की कोशिश करता हूं
यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को लेकर कहा कि ‘उन्हें बल्लेबाजी करते देखना ही कमाल अनुभव है। मुझे क्या कहना चाहिए? वह एक लीजेंड हैं, मैं उनके साथ खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। उनसे सीखने के लिए काफी कुछ है, फिर चाहें वह क्रिकेट हो या उससे बाहर। मैं उनके दिमाग को समझने की कोशिश करता हूं।’
जायसवाल ने बताई बैटिंग रणनीति
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की बैटिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट में बढ़िया किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी रणनीति को लेकर कहा कि ‘मैं जब बल्लेबाजी करने जाता हूं तो यही कोशिश करता हूं कि मैं कितनी देर तक कर सकता हूं। मैं इसी मानसिकता के साथ उतरा हूं।’
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का हाल
अगर मैच की बात करें तो दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 57, रोहित शर्मा ने 80, शुभमन गिल 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विराट कोहली 87 जबि रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
15 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
39 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines