IND vs WI Weather Report: टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में एक पारी और 140 रनों से रौंदा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 10 अक्टूबर से खेला जाना है. भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस समय कमाल की फॉर्म में हैं.
पहले टेस्ट में ध्रुव जुरैल, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी. वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे थे. हालांकि, दिल्ली के मौसम ने पिछले कुछ दिनों में जमकर करवट ली है ऐसे में हर फैन के मन में यह सवाल है कि क्या बारिश दूसरे टेस्ट में भी मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.
कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का मजा बारिश ज्यादा किरकिरा नहीं करेगी. टेस्ट मैच के पांच दिनों में बादल तो छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी बिल्कुल भी नहीं है. एक या दो बार मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, इससे मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के मुफीद हो सकती है. ऐसे में फैन्स को यहां पर रनों का अंबार देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: सोनी लिव को कहिए बाय-बाय! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs WI के दूसरे टेस्ट मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
IND vs WI हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें से 23 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, 30 मैचों में मैदान कैरेबियाई टीम ने मारा है. हालांकि, वेस्टइंडीज ने आखिरी बार टीम इंडिया को टेस्ट में साल 2002 में हराया था. पिछले 23 साल में कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच तक नहीं जीत सकी है.
ये भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 सबसे बड़ी पारियां, 7 साल से ‘अमर’ है विराट कोहली का रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा था. पहली पारी में वेस्टइंडीज को 162 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 448 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे. कैरेबियाई बल्लेबाजों का हाल दूसरी पारी में भी बेहाल रहा था और पूरी टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई थी.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines