IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 20 जुलाई 2023 से त्रिनिदाद में खेला जाने वाला है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम इसे जीतकर क्लीन स्वीप मारना चाहेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में कई नए खिलाड़ियों का चयन किया गया था जिनमें से कुछ को पहले टेस्ट में मौका मिला।
पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद कप्तान रोहित ने ये इशारा किया था कि त्रिनिदाद टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 थोड़ी बदली हुई होगी। हालांकि मैच से पहले जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर कोई भी स्पष्ट हिंट देने से इंकार कर दिया।
क्या भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
मैच से पहले जब भारतीय कप्तान से प्लेइंग 11 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘पहले टेस्ट में पिच और परिस्थितियों को देखने के बाद हमारे पास प्लान था, लेकिन यहां पर हम स्पष्ट नहीं हैं, क्योंकि बारिश की बात चल रही है, फिर भी मुझे नहीं लगता है कि कोई बड़ा बदलाव होगा। कप्तान रोहित ने आगे बोलते हुए कहा कि जो भी परिस्थितियां उपलब्ध होंगी, उसके आधार पर हम यह निर्णय लेंगे।’
मुकेश कुमार या नवदीप सैनी को मिल सकता है मौका
पहले टेस्ट मैच में जहां अश्विन जडेजा की गेंदबाजी शानदार रही थी वहीं अनुभवी गेंदबाज जयदेव उनादकट कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम युवा गेंदबाज मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका दे सकती है। उनके अलावा टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे नवदीप सैनी को भी एक चांस दिया जा सकता है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्कवॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
5 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
5 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
6 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
6 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
7 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
8 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines