IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 20 जुलाई 2023 से त्रिनिदाद में खेला जाने वाला है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम इसे जीतकर क्लीन स्वीप मारना चाहेगी। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।
मैच में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं जो कि पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन लय में नजर आए थे। कप्तान ने शतक जड़ा था और यशस्वी जायसवाल के साथ बेहतरीन साझेदारी भी की थी। वहीं वेस्टइंडीज की कमान क्रेग ब्रेथवेट के हाथों में है जो कि पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
IND vs WI Head to Head: कौन किसपर भारी?
अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम का जलवा दिखा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली टेस्ट सीरीज 1948 में खेली गई थी। पांच मैचों की इस सीरीज को वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीत लिया था। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। 10 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार वेस्टइंडीज ने भारत को हराया। वहीं 2 बार टेस्ट सीरीज ड्रा रहीं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 30 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है और 23 मैच भारत ने जीते हैं।
IND vs WI Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज को टीवी पर सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है।
IND vs WI Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है। ये भी मुफ्त है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
4 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
5 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
6 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
8 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
9 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines