IND vs WI: सिर चढ़कर बोलेगा स्पिनर्स का जादू या बल्लेबाजों का होगा राज, दिल्ली में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

IND vs WI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा था. शुभमन गिल की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने एक पारी और 140 रनों से मैदान मारा था.

IND vs WI 2nd Test Pitch Report

IND vs WI 2nd Test Pitch Report

IND vs WI 2nd Test Pitch Report: अहमदाबाद में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पहले टेस्ट में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का ही प्रदर्शन कमाल का रहा था. मोहम्मद सिराज गेंद से कैरेबियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे और उन्होंने 7 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वहीं, जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी का जादू भी सिर चढ़कर बोला था. बल्लेबाजी में जडेजा, ध्रुव जुरैल और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली थी.

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. हालांकि, शुरुआती दो से तीन दिन के बाद पिच टूटनी शुरू हो जाती है, जिसके चलते स्पिनर्स का सामना कर पाना कतई भी आसान नहीं रहता है. गेंद थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती है. चौथी पारी में यहां पर रनों का पीछा करना काफी कठिन रहता है. यानी कुल मिलाकर बल्ले और गेंद के बीच इस मैदान पर जोरदार लड़ाई देखने को मिलती है. इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 37 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 6 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैदान मारा है. वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 14 मैचों में जीत का स्वाद चखा है. पहली पारी का औसतन स्कोर 340 रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 315 का है.

विज्ञापन

तीसरी इनिंग में औसतन स्कोर 233 का रहा है, तो चौथी पारी का एवरेज स्कोर 163 का है. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इसी मैदान पर 8 विकेट खोकर 644 रन बनाए थे, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

विज्ञापन

अहमदाबाद में टीम इंडिया ने मारी थी बाजी

सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा था. कैरेबियाई टीम को पहली पारी में महज 162 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 448 रन लगाए थे. दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा था और पूरी टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ