IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के क्ववींस पार्क ओवल में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में त्रिनिदाद टेस्ट का चौथा दिन काफी रोमांचक रहा। मैच में 275/5 विकेट के स्कोर पर दिन की शुरुआत करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए जिसके चलते वे 255 रनों पर ही सिमट गई।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 60 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की। ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके बाद वे गदगद नजर आए और उन्होंने अपनी स्ट्रेटजी का भी जिक्र किया।
फ्लैट विकेट पर पांच खिलाड़ियों को आउट करना काफी कठिन- सिराज
मैच के बाद सिराज ने क्रिकबज से कहा कि “सबसे पहले, यह प्रदर्शन वास्तव में अच्छा था क्योंकि इस तरह के सपाट विकेट पर फाइव-फेर लेना आसान नहीं है, पिच ज्यादा कुछ नहीं कर रही थी। मैं इसे स्टंप टू स्टंप रखना चाहता था। वहां से अगर यह सीम करता है, तो यह वास्तव में अच्छा है। यह मेरी योजना थी, बस इस सरल योजना को क्रियान्वित करना जारी रखना था। आज हमारे पास अपेक्षाकृत नई गेंद भी थी, इसलिए यह स्विंग कर रही थी। कल हम एक पुरानी गेंद से शुरुआत करेंगे, हमें सरल योजनाएं बनानी होंगी, बहुत अधिक रन नहीं देने होंगे और बस दबाव बनाना जारी रखना होगा।’
भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। त्रिनिदाद के क्ववींस पार्क ओवल में खेले जा रहे मैच में चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जीत के लिए मिले 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/2 का स्कोर बना लिया है।मैच के आखिरी दिन कैरेबियाई टीम को 289 रन की दरकार है, जबकि भारत को 8 विकेट निकालने जरूरी है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
5 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
6 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
7 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
9 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
10 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines