IND vs WI Live Streaming: अहमदाबाद में मिली धमाकेदार जीत से टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. इंग्लैंड की धरती पर अपनी कप्तानी से जमकर महफिल लूटने के बाद शुभमन गिल ने घरेलू सरजमीं पर भी बतौर कप्तान शानदार आगाज किया है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से शिकस्त दी थी. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कमाल का रहा है.
IND vs WI हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इसमें से 23 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, 30 मैचों में मैदान कैरेबियाई टीम ने मारा है. हालांकि, वेस्टइंडीज ने आखिरी बार टीम इंडिया को टेस्ट में साल 2002 में हराया था. पिछले 23 साल में कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच तक नहीं जीत सकी है.
पहले टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा था. पहली पारी में वेस्टइंडीज को 162 रनों पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 448 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे. कैरेबियाई बल्लेबाजों का हाल दूसरी पारी में भी बेहाल रहा था और पूरी टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई थी.
ये भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 सबसे बड़ी पारियां, 7 साल से ‘अमर’ है विराट कोहली का रिकॉर्ड
IND vs WI के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से खेला जाना है.
IND vs WI के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs WI के बीच दूसरा टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे.
IND vs WI के बीच दूसरे टेस्ट मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें रिचार्ज होने पर आप इस इस मैच का मजा फ्री में ले पाएंगे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines