---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: क्रेग ब्रेथवेट की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने दिखाया दमखम, तीसरे दिन की समाप्ति पर भारत 209 रनों से आगे

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दो दिन पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज ने शनिवार को दमखम दिखाया। टीम ने दिनभर बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। तीसरे दिन की समाप्ति पर वेस्टइंडीज […]

---विज्ञापन---

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दो दिन पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज ने शनिवार को दमखम दिखाया। टीम ने दिनभर बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। तीसरे दिन की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं।मेजबान टीम भारत की पहली पारी (438) के आधार पर फिलहाल 209 रन से पीछे है।

ऐसा रहा तीसरा दिन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन संतुलित बल्लेबाजी की। टीम ने पूरे दिन के खेल में महज 4 विकेट ही गंवाए और 143 रन जोड़े। पहले दिन ओपनिंग करने उतरे कप्तान कैग ब्रेथवेट ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कर्क मैकेंजी ने 32 और जर्मेन ब्लैकवुड ने 20 रन का योगदान दिया।

---विज्ञापन---

मुकेश कुमार ने लिया दिन का पहला विकेट

कल के स्कोर 87/1 से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को 117 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया।नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए किर्क मैकेंजी दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। उनका विकेट भारत की तरफ से डेब्यू करने उतरे मुकेश कुमार ने लिया। ये उनके लिए काफी खास पल था। इसके बाद क्रेग ब्रेथवेट टिके रहे और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। हालांकि 73वें ओवर में वे अश्विन की ड्रीम बॉल से क्लीन बोल्ड हो गए।

भारत की तरफ से इन गेंदबाजों ने लिए विकेट

भारत की ओर से अब तक रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 37 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की।अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुकेश कुमार ने 35 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया।अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने 61 रन देते हुए 1 विकेट लिया। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में भी 1 विकेट (1/48) आया।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2023 08:55 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola