IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 20 जुलाई 2023 से त्रिनिदाद में खेला जाने वाला है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम इसे जीतकर क्लीन स्वीप मारना चाहेगी। मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट इलेवन का चयन किया है।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर सतह डोमिनिका जैसी होती है तो भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल को उतारेगा। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, आकाश चोपड़ा ने सतह की परवाह किए बिना भारत द्वारा एक अतिरिक्त सीमर खेलने की संभावना से इनकार किया और कहा कि अगर स्पिन के अनुकूल पिच की पेशकश की गई तो अक्षर ही खेलेंगे।
प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को मिलेगी जगह
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि “अगर आप थोड़ी हरी-भरी सतह देंगे, तो अचानक भारतीय टीम यह भी सोच सकती है कि क्या उन्हें चौथे तेज गेंदबाज को खिलाना चाहिए, हालांकि वे ऐसा नहीं करेंगे।अगर यह डोमिनिका जैसी सतह है, तो भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर खेलेगी। यदि पिच में समान सूखापन और धीमापन है, तो आप निश्चित रूप से अक्षर पटेल को खेलते हुए देखेंगे।’
उनादकट और शार्दुल में किसी एक को मिलेगी जगह
पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक अगर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जाता हो तो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर या फिर तेज गेंदबाज जयदेव उनदकट का पत्ता कट सकता है। उनादकट को पहले टेस्ट में फेंके गए नौ ओवरों में कोई विकेट नहीं मिला। शार्दुल ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में एक विकेट लिया लेकिन दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।
बल्लेबाजी में नहीं होगा कोई बदलाव
आकाश चोपड़ा के मुताबिक भारत की बल्लेबाजी ठीक है और इसमें कोई भी बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। उनके मुताबिक केएस भरत को मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन इशान किशन को पहले टेस्ट में बैटिंग ठीक से नहीं मिली इसीलिए ये संभव नहीं है।
Aakash Chopra playing 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर/जयदेव उनादकट।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
25 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
51 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines