IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय क्रिकेट टीम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करनी चाहेगी। भले ही टीम ने पहला मैच जीत लिया हो लेकिन इसके बावजूद कप्तान रोहित टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में हम आपकों संभावित प्लेइंग 11 बताने जा रहे हैं।
टॉप ऑर्डर में नहीं होगा कोई बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम का पहले वनडे में बैटिंग ऑर्डर काफी रोचक था। इसमें रोहित शर्मा सांतवें नंबर पर आए थे वहीं गिल-ईशान ने ओपनिंग की थी। हालांकि भारत अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो रोहित-गिल ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली उतरेंगे।
सूर्यकुमार यादव का कट सकता है पत्ता
टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार वनडे मैच में फ्लॉप हो रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने खेले 24 वनडे मुकाबलों में 23.79 की औसत के साथ 452 ही रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 100.67 का रहा है। वहीं पिछले 18 मुकाबलों में तो सूर्या का प्रदर्शन और निराशाजनक रहा है। उन्होंने आखिरी 18 वनडे में 18.06 की औसत और 91.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
उनकी जगह लंबे समय से संजू सैमसन को खिलाने की मांग की जा रही है। सैमसन का रिकॉर्ड काफी बेहतर है। सैमसन ने वनडे क्रिकेट में 11 ही मैच खेले हैं। मगर इस दौरान उन्होंने 66 की औसत और 104.76 के स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें मौका दिया जा सकता है।
तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है भारतीय टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में पिच ने स्पिनर्स को जमकर सपोर्ट किया था। भारत की तरफ से 7 विकेट भी स्पिनर्स ने ही लिए थे। ऐसे में टीम अक्षर पटेल या युजवेंद्र चहल को मौका दे सकती है। ये खिलाड़ी उमरान मलिक की जगह ले सकते हैं। जिन्हें पहले वनडे में ज्यादा गेंदबाजी का मौका नहीं मिला था।
Team India playing 11: ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/युजवेंद्र चहल/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
7 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
7 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
8 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
9 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
10 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines