IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार से खेला जाने वाला है। मैच वेस्टइंडीज के डोमिनिका में भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल डेब्यू करने वाले हैं। इसकी पुष्टी खुद रोहित शर्मा ने की है। इसके अलावा टीम के ओपनिंग पेयर में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
और पढ़िए – गिल-रोहित करेंगे ओपनिंग, तीसरे नंबर पर खेलेगा ये बल्लेबाज, हरभजन सिंह ने चुनी प्लेइंग 11
रोहित के साथ जायसवाल करेंगे ओपनिंग
कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को ये कंफर्म किया है कि भारतीय टीम टेस्ट में लेफ्ट हैंड राइट हैंड जोड़ी के साथ उतरेगी। ऐसे में भारत के लिए ओपनिंग यशस्वी जायसवाल करने वाले हैं। वहीं शुभमन गिल पहली बार तीसरे नंबर पर खेलते नजर आएंगे। बता दें कि रोहित-गिल की जोड़ी लंबे समय से भारत के लिए ओपनिंग कर रही है ऐसे में ये देखना होगा की नया पेयर कितना सक्सेसफुल होता है।
डब्लूयूटीसी फाइनल से चल रही थी जायसवाल की डेब्यू की चर्चा
बता दें कि भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल गंवाने के बाद चेतेश्वर पुजारा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया। सेलेक्टर्स ने यशस्वी और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा बल्लेबाजों पर भरोसा जताया। जब से भारतीय स्क्वॉड की घोषणा हुई, तब से यशस्वी के टेस्ट डेब्यू को लेकर अटकलें लग रही थीं। लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि वे भाग लेने वाले हैं।
और पढ़िए – चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines