IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार से खेला जाने वाला है। मैच वेस्टइंडीज के डोमिनिका में भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाने वाला ये मैच भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में डोमिनिका का मौसम जान लेना जरुरी है।
और पढ़िए – वेस्ट और साउथ जोन के बीच खिताबी मुकाबला, पुजारा-सूर्यकुमार यादव समेत कई सितारे आएंगे नजर
कैसा रहेगा डेमिनिका का मौसम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में कुछ रुकावटें आ सकती हैं क्योंकि पांच दिवसीय मैच के पहले और पांचवें दिन बारिश के खलल डालने की आशंका है। इस दौरान डोमिनिका में मौसम ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा पहले दिन भी हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।
डोमिनिका पिच रिपोर्ट
विंडसर पार्क, जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरुआती टेस्ट की मेजबानी करेगा, को लाल गेंद के मुकाबले के लिए उपयुक्त विकेट माना जाता है। पहले दिन सतह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन तीसरे दिन से यह बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल हो जाएगी।
आखिरी दो दिनों में जब पिच पुरानी हो जाएगी तो यह स्पिनरों के काम आएगी। आयोजन स्थल पर पिछले टेस्ट को देखते हुए, अधिकांश मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी हुई हैं। इसलिए खेल का नतीजा तय करने में टॉस अहम भूमिका निभाएगा।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
भारत के खिलाफ दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, रहकीम कॉर्नवाल, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर, केमर रोच, टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी , जोमेल वारिकन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
26 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
42 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines