IND vs WI Pitch Report: एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में इस सीरीज में भी भारतीय टीम जोरदार प्रदर्शन करना चाहेगी. कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत ने साल 2002 में आखिरी बार हार का मुंह देखा था. रेस्ट के बाद केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग 11 में वापसी होगी और यह दोनों पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे.
वहीं, इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटने वाले मोहम्मद सिराज भी इस सीरीज में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. दूसरी ओर, रोस्टन चेज की कप्तानी में वेस्टइंडीज पुराने रिकॉर्ड को भुलाकर इस बार दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कैसी खेलती है अहमदाबाद की पिच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. टेस्ट क्रिकेट में यहां तक कुछ मैच सिर्फ ढाई दिन में भी खत्म हो चुके हैं, जिसमें स्पिनर्स कहर बनकर टूटे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘पाकिस्तान ने बच्चे खेलने भेज दिए…’Kuldeep Yadav ने कुछ यूं उड़ाया था पड़ोसी मुल्क के बैटर्स का मजाक
घूमती गेंदों के आगे बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना बड़ा मुश्किल काम होता है. शुरुआती के एक या दो दिन आप पिच से थोड़ा बहुत बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन तीसरी गेंद से तो पूरी तरह से स्पिनर्स हावी हो जाते हैं.
क्या कहते हैं आंकड़े?
अहमदाबाद के इस मैदान ने अब तक कुल 15 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 4 में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 4 मैचों में मैदान मारा है. पहली पारी में औसतन स्कोर 347 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 353 रन रहा है. तीसरी पारी में औसतन स्कोर 232 का है. हालांकि, चौथी इनिंग में यहां रनों का पीछा करना काफी मुश्किल रहता है. लास्ट इनिंग में एवरेज स्कोर 147 का रहा है. इस मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ही 105 रनों का बचाव कर लिया था.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines