IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा। टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी।
मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे। वहीं वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल के हाथों में होगी। मैच भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे शुरू होगा। वहीं इसे भारत में फ्री में देखा जा सकता है।
IND vs WI Head to Head in T20: कौन किसपर भारी?
भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक 25 टी-20 मैच खेले गए हैं।इनमें से 17 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज ने 7 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।अंतिम बार 2022 में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी और उसे भारत ने 3-1 से जीता था।भारत ने वेस्टइंडीज में खेले गए 7 में से 4 मैच जीते और 3 हारे हैं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्कवॉड
वेस्टइंडीज- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।
टीम इंडिया- इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
IND vs WI T20 Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
IND vs WI T20 Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
36 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
36 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines