IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर पहला टी20 मैच साल 2009 में खेला गया था। इसके बाद से कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं। इसी ग्राउंड पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे मैच भी खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।
Brian Lara stadium pitch report: कैसी है पिच?
क्वींस पार्क ओवल की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।इसकी वजह यह है कि यह पिच काफी धीमा है, जिससे यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को अतिरिक्त मदद मिलती है।इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 115 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है। यहां अब तक एक भी शतक नहीं लगा है।
क्वींस पार्क स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड
ब्रायन लारा स्टेडियम के नाम से मशहूर त्रिनिदाद स्थित क्वींस पार्क मैदान पर भारतीय टीम ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला है। इस मुकाबले में उसे 16 रनों के अंतर से जीत मिली थी। वहीं वेस्टइंडीज ने मैदान पर कुल 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उसे 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।
IND vs WI Head to Head in T20: कौन किसपर भारी?
भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक 25 टी-20 मैच खेले गए हैं।इनमें से 17 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज ने 7 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।अंतिम बार 2022 में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी और उसे भारत ने 3-1 से जीता था।भारत ने वेस्टइंडीज में खेले गए 7 में से 4 मैच जीते और 3 हारे हैं।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines