IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया है। मैच में वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही कुछ खास नहीं कर पाई और भारत के खिलाफ लगातार 10वां वनडे मैच हार गई। इस हार के बाद कप्तान शाई होप काफी निराश दिखे।
वेस्टइंडीज के कप्तान ने कही ये बात
5 विकेट से मैच गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि ‘बहुत सारे शब्द दिमाग में नहीं आते। हम उस तरह से नहीं खेले जैसा हमें चाहिए था, हमें इस तरह की कठिन पिचों पर स्कोर करने के तरीके खोजने होंगे। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा हूं लेकिन क्रिकेट देखने वाला कोई भी व्यक्ति देख सकता है कि यहां क्या हो रहा है।’
और पढ़िए – आकाश चोपड़ा ने भारत के बैटिंग ऑर्डर पर उठाए सवाल, बोले- ‘इससे वर्ल्ड कप में नहीं होगा फायदा’
उन्होंने आगे जेडन सील्स की गेंदबाजी की तारीफ की और कहा कि ‘वह एक गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी है, जिस पर हम निवेश कर सकते हैं और मुझे उम्मीद है कि वह लगातार मजबूत होता जाएगा। भारतीय गेंदबाजों ने इस सतह पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।’
ऐसे मैच हारी वेस्टइंडीज की टीम
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज ने शुरुआती 10 ओवर के बाद 53 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए।इसके बाद कैरेबियाई टीम का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच कप्तान शाई होप ने सर्वाधिक 43 रन बनाए और पूरी टीम 23 ओवर में ही ढेर हो गई। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।छोटे से लक्ष्य को भारत ने किशन (52) और सूर्यकुमार यादव (19) की बदौलत हासिल किया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
32 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
53 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines