हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने सुंदर-बुमराह की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, जीत के बाद भी खुश नहीं हैं कप्तान साहब 

IND vs USA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने सफर का आगाज यूएसए के खिलाफ किया. मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की लेकिन प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. जिसके कारण ही भारतीय टीम जीत से बहुत ज्यादा खुश नहीं होगी. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद 2 स्टार खिलाड़ियों के फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs USA: यूएसए के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. ऐसे समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम की इज्जत बचाई. बाद में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया को 29 रनों से मुकाबला जीता दिया. जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वो इस जीत के खुश नहीं हैं. 

जीत से खुश नहीं हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव  

मैच के बाद अपनी शानदार पारी के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी पारी के बारे में सूर्या ने कहा, ‘असल में, जिस पोजीशन पर हम थे, 77 रन पर 6 विकेट, उस समय मैं कितना प्रेशर महसूस कर रहा था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं. लेकिन साथ ही, मुझे यकीन था कि मैंने ऐसे ही हालात में बैटिंग की है. मैंने मुंबई क्रिकेट के मैदानों, आजाद मैदान, क्रॉस मैदान में अपना बहुत सारा क्रिकेट खेला है, तो मुझे पता था कि अगर मैं आखिर तक बैटिंग करता हूँ, तो मैं फर्क ला सकता हूं.’ 

सूर्या ने जीत के बाद भी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘यह वानखेड़े की हमेशा की तरह थोड़ी अलग विकेट थी. लेकिन साथ ही, हमें पता था कि जब हम सुबह उठे, तो हमने देखा कि बाहर ज्यादा धूप नहीं थी. मुझे लगता है कि क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने सबसे अच्छी पिच तैयार करने की पूरी कोशिश की. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजें उनके कंट्रोल में नहीं हैं. इसलिए उस पिच को रोल करने, पानी देने के लिए काफी धूप नहीं थी. लेकिन हम हर चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकते. हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे.मुझे लगता है कि जीतने के बाद भी, आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आज हमने सीखा कि हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे या शायद थोड़ी स्मार्ट बैटिंग कर सकते थे.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs USA: सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट, यूएसए को 29 रनों से रौंदा

बुमराह-सुंदर के फिटनेस पर बोले कप्तान सूर्या 

जसप्रीत बुमराह फीवर के कारण आज का मुकाबला नहीं खेले. वहीं इंजरी के कारण वॉशिंगटन सुंदर अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं. अभिषेक शर्मा भी पूरी तरह से फिट नहीं थे. इन तीनों ही खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अब हम आराम से बैठेंगे, हमारे पास बहुत समय है, अगले गेम के लिए 5 दिन हैं. हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. वाशी दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, वो ठीक हैं. बुमराह के साथ भी सब ठीक है. उन्हें मौसम की वजह से तेज बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी. लेकिन आराम है और सब ठीक है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक…’, वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola