---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘वर्ल्ड कप जीतने के बाद फोड़ो यार…’, रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट ली महफिल

Rohit Sharma Press Conference: रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और उसमें कोई मजेदार वाकया न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। रविवार को जब टीम इंडिया एशिया कप जीतकर लौटी तो कप्तान रोहित खुशी से लबरेज नजर आए। हों भी क्यों न, वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन जो किया है। […]

Rohit Sharma Press Conference: रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और उसमें कोई मजेदार वाकया न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। रविवार को जब टीम इंडिया एशिया कप जीतकर लौटी तो कप्तान रोहित खुशी से लबरेज नजर आए। हों भी क्यों न, वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन जो किया है।

इसी धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जब स्टेडियम में पटाखे फूटने लगे तो रोहित के पीछे से आवाजें आने लगीं। जब वे आराम से बैठे थे, तो दीवारों से पटाखों की आवाजें आने लगीं। इस पर रोहित से रहा नहीं गया। वे अचानक बोल उठे- अरे! वर्ल्ड कप जीतने के बाद फोड़ो, यार।” रोहित के ऐसा कहते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाकों की आवाज गूंज उठी। कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर बात की।

---विज्ञापन---

वह मानसिक रूप से तैयार 

रोहित ने लास्ट मोमेंट पर केएल राहुल को पाकिस्तान क खिलाफ शामिल करने के सवाल पर कहा- “जब आपको इस तरह से वापसी करनी हो तो यह बहुत कठिन होता है।” “टॉस से पांच मिनट पहले हमने उसे बताया कि वह आज खेल रहा है, लेकिन इस तरह शतक बनाना खिलाड़ी की क्वालिटी को दर्शाता है कि वह मानसिक रूप से इसके लिए कितना तैयार है।”

---विज्ञापन---

हम चाहते हैं कि खिलाड़ी बड़े क्षणों और दबाव की स्थितियों में खड़े रहें।” इस दौरान रोहित मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से भी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें तब तक गेंदबाजी करते रहने का लालच था, जब तक ट्रेनर ने उन्हें संदेश नहीं भेजा।

---विज्ञापन---

ट्रेनर ने दिया था मैसेज

रोहित ने कहा- ”मैं पिच को स्लिप से देखकर हैरान था। हर दिन हर कोई ऐसा नहीं कर सकता।” हीरो बनो, तुम्हें हर दिन नए हीरो मिलेंगे और आज सिराज का दिन था। उसने सात ओवर फेंके जो कि बहुत है। मैं उसे गेंदबाजी करते रहना चाहता था, लेकिन मुझे हमारे ट्रेनर से संदेश मिला कि हमें उसे अब रोकने की जरूरत है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि सब कुछ थोड़ा शांत रहे और आप बहुत अधिक अतिशयोक्ति न करें। रोहित विश्व कप से पहले चुनौतीपूर्ण पिचों का सामना करने से खुश हैं। रोहित का मानना है कि एशिया कप में पिचों की नेचर से विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी होगी।

First published on: Sep 18, 2023 12:25 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola