IND vs SL, Preview: ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत आज से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से होस्ट किया जा रहा है. कुल 8 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और आज वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला है. भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. इंडिया टूर्नामेंट जीतने की फेवरेट टीमों में से एक है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में जीत दर्ज करके आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी. दोनों टीमों की प्लेइंग 11, मौसम और पिच रिपोर्ट पर सभी की नजर होगी.
IND vs SL के बीच मैच कहां होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर 2025 (आज) को गुवाहाटी में मैच होने वाला है. दोनों ही टीमों के बीच ये मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम से लाइव आएगा. बता दें कि ये मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंकाई कप्तान चामारी अथापथु टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत के इरादे से उतरेंगी.
भारत vs श्रीलंका: कैसी होगी प्लेइंग 11?
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग: हासिनी परेरा, चामारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, पियमी वत्सला, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी और मल्की मदारा.
IND vs SL: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
भारत और श्रीलंका के मैच में पिच का काफी अहम किरदार रहने वाला है. गुवाहाटी में ये मुकाबला होगा और इस पिच पर बल्लेबाजों को फायदा होता है. हमेशा से स्पिनर्स को ये पिच मदद नहीं करती आई है और भारत के गेंदबाजी अटैक में स्पिनर्स की संख्या ज्यादा है. तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और रेणुका सिंह पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी. ये एक हाई स्कोरिंग मुकाबला साबित हो सकता है. बता दें कि मौसम एकदम साफ है और 30.7 डिग्री तापमान रहने वाला है.
IND W बनाम SL W मैच: कब, कहां और कैसे देखें?
भारत और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएगा. फैंस इस बड़े मुकाबले का आनंद ऑनलाइन जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं. 3 बजे से मैच शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- ‘ट्रॉफी लेकर भाग गए वो’, फाइनल के बाद कप्तान सूर्या ने किया बड़ा खुलासा, मोहसिन नकवी पर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 min agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
29 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
54 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines