Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले एक बुरी खबर है, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह वनडे टीम से बाहर हो गए हैं, कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि उनके पास बॉलरों के विकल्प कम होंगे, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बुमराह की जगह कौन लेगा।
कौन लेगा बुमराह की जगह
बीसीसीआई की तरफ से बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं थे, ऐसे में उन्हें आखिरी वक्त पर वनडे सीरीज से बाहर कर दिया। बीसीसीआई ने बताया कि जसप्रीत फिटनेस ईश्यू के चलते वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा इसको लेकर बीसीसीआई ने कोई ऐलान नहीं किया है, यानि बुमराह का रिप्लेसमेंट शायद अभी कोई नहीं होगा।
और पढ़िए – रोहित शर्मा ने ईशान किशन पर दिया बड़ा बयान, जानिए कौन करेगा ओपनिंग
चार गेंदबाजों के भरोसे रोहित शर्मा
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं, अब रोहित वनडे सीरीज में चार तेज गेंदबाजों के भरोसे हैं, रोहित की टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी के अलावा युवा मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप ही बचे है, यानि रोहित को इन चार गेंदबाजों के सहारे ही श्रीलंका के खिलाफ इस्तेमाल करना होगा, यही वजह है कि अगर बुमराह टीम में शामिल होते तो इंडिया की ताकत थोड़ी बढ़ जाती।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है, इससे पहले वह एशिया कप और टी-20 विश्वकप से भी बाहर हो गए थे, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जसप्रीत बुमराह आखिर कब तक फिट होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
38 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
45 mins agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
56 mins agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines