---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Dunith Wellalage Profile: कौन है श्रीलंका का ‘जवान’ खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालागे, जिसके ‘गदर’ से आधी टीम इंडिया धराशायी

Dunith Wellalage IND vs SL Asia Cup 2023: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका के एक गेंदबाज ने करिश्माई गेंदों से चकित कर दिया। हम बात कर रहे हैं 20 साल के गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे की। दुनिथ […]

---विज्ञापन---

Dunith Wellalage IND vs SL Asia Cup 2023: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत के बाद श्रीलंका के एक गेंदबाज ने करिश्माई गेंदों से चकित कर दिया। हम बात कर रहे हैं 20 साल के गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे की। दुनिथ की गेंदों पर महज 4 ओवर के अंदर भारतीय टीम के 3 विकेट आउट हो गए। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली दुनिथ की बॉल समझ में नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। दुनिथ ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को बोल्ड किया, उसके बाद विराट कोहली दसुन शनाका को कैच थमाकर आउट हुए।

रंगना हेराथन से की जाती है तुलना

दुनिथ वेल्लालागे की तुलना श्रीलंका के दिग्गज रंगना हेराथ से की जाती है। दुनिथ स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं। खास बात यह है कि वेल्लालागे का होम ग्राउंड है। उनका जन्म कोलंबो में 9 जनवरी 2003 को हुआ था। सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़ाई करने वाले वेल्लालागे का अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर करने में भी योगदान रहा।

---विज्ञापन---

उन्होंने इस मैच में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका की अंडर-19 और श्रीलंका ए के लिए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वे लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह श्रीलंका में स्थानीय कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलते हैं।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू 

वेल्लालागे इससे पहले टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ गॉल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका था। जबकि वनडे डेब्यू उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। डेब्यू में उन्होंने 7 ओवर में 2 विकेट चटकाए थे।

वेल्लालागे इससे पहले 12 वनडे मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं। वह कभी-कभार अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। फर्स्ट क्लास में वे नाबाद 78 रन की पारी भी खेल चुके हैं। खास बात यह है कि वेल्लालागे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्टेंडबाय ऑप्शन के तौर पर शामिल थे, लेकिन उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 12, 2023 04:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola