IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 373 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में लंका की टीम 306 रन ही बना पाई।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के जीत के हीरो किंग कोहली रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली और सभी का मन मोह लिया। इसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। जिसके बाद कोहली ने अपनी पारी और भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया।
मैं हमेशा नहीं खेलने वाला- कोहली
कोहली ने प्राइज सेरेमनी में कहा, ‘एक चीज जो मैंने सीखी वह यह कि हताशा आपको कहीं नहीं ले जाती। आपको चीजों को जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। मैदान में बिना किसी डर के खेलो। मैं चीजों को पकड़ कर नहीं रख सकता। आपको सही कारणों से खेलना होता है और हर मैच को ऐसे खेलना होता है जैसे कि यह आपका आखिरी हो और बस इसके बारे में खुश रहें। खेल आगे बढ़ता रहेगा। मैं हमेशा के लिए खेलने नहीं जा रहा हूं, मैं एक खुशहाल जगह पर हूं और अपने समय का आनंद ले रहा हूं।
और पढ़िए – दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मैच का लेखा जोखा
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। लंका के कप्तान दसुन शनाका ने एक और बेहतरीन इनिंग खेली। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9वें विकेट के लिए कसुन रजिथा के साथ 73 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines