IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। टीम की इस हार में खराब गेंदबाजी और फिल्डिंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके चलते कई बार कप्तान पांड्या तो फिल्डिंग को लेकर गेंदबाज भी क्रोध करते नजर आए।
उमरान मलिक ने चहल पर जताया क्रोध
क्रिकेट मैच में दौरान कई बार प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि खिलाड़ी अपना आपा खो बैठता है। ऐसा ही एक मामला श्रीलंका की पारी के दौरान 18वें ओवर में सामने आया। इस ओवर की पांचवी गेंद नो बॉल रही जिसके बाद गेंदबाज उमरान मलिक ने एक और गेंद डाली जिसपर शनाका ने शानदार अंदाज़ में स्लाइस कर गेंद को 6 रनों के लिए भेज दिया। बाउंड्री पर तैनात युजवेंद्र चहल ने उस गेंद को लपकने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह कैच नहीं लपक पाए और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। हालांकि यह गेंद फ्री हिट थी, लेकिन सिक्स जाता देख तेज गेंदबाज अपना आपा खो बैठे। इस दौरान उमरान मलिक चहल को गाली देते हुए नज़र आए।
https://twitter.com/SaddamAli7786/status/1611018944202297346?s=20&t=iAeoafaMp8CIqBuVnLK5Pg
हमनें कुछ बेसिक गलतियां की- हार्दिक पांड्या
वहीं मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘हमें बैटिंग और बोलिंग पॉवरप्ले दोनों में ही निराशा हाथ लगी, हम उसका फायदा नहीं उठा पाए। हमें कुछ गलतियां ऐसी की जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए थी। हमें मूल बातें सीखनी चाहिए जिसे हम नियंत्रित कर सकते है। आपका दिन जरूर बुरा हो सकता है लेकिन आप बेसिक से दूर नहीं जा सकते ऐसे हालात में ये बहुत कठिन होता है।
और पढ़िए – ‘उसने पहले भी ऐसा किया है, ये अपराध..’ अर्शदीप सिंह पर जमकर भड़के Hardik Pandya, कही ये बात
टीम इंडिया प्लेइंग-11
कप्तान, हार्दिक पंड्या, उपकप्तान, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
श्रीलंका प्लेइंग-11
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
10 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines