IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 373 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में लंका की टीम 306 रन ही बना पाई।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के जीत के हीरो किंग कोहली रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली और सभी का मन मोह लिया। वहीं इस पारी के बाद ताबड़तोड़ खिलाड़ी विराट को अच्छे दोस्त सूर्यकुमार यादव ने उनका इंटरव्यू लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की।
मस्ती के मूड में दिखे विराट और सूर्या
बीसीसीआई टीवी पर शेयर किए गए इंटरव्यू में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मस्ती के मूड में नजर आए। इसकी शुरुआत में दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को न्यू ईयर विश करते हैं वहीं बाद में कोहली सूर्या की तारीफों के पुल बांधते हुए कहते हैं कि हम लोग तो इतने साल से कर रहे हैं लेकिन तुमने जो पिछले साल किया है वो काफी स्पेशल है वहीं इस पर सूर्या भी खुश हो जाते हैं। बाद में भी कोहली सूर्या की तारीफ करते कहते हैं कि हर गेंदबाज तुम्हें आउट करना चाहता है।
और पढ़िए – पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव
विराट ने वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर कही ये बात
विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में सूर्या से कहा कि इस मैच में शतक जड़ने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा। खासकर इस साल वर्ल्ड कप है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी है जिसे जितना बेहद जरूरी है और इसके लिए मुझे निरंतर परफॉर्म करना होगा।
Virat Kohli और Suryakumar Yadav का पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – विराट ने तोड़ा, सिराज-उमरान ने बल्लेबाजों को फोड़ा, टीम इंडिया ने 67 रन से जीता पहला वनडे
विराट ने बताया कैसे की फॉर्म में वापसी
पिछले साल की शुरुआत में विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया था लेकिन एशिया कप में उन्होंने वापसी की और सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि मैं परेशान था और लोगों की उम्मीदों के बोझ तले दब रहा था और इसका मेरे परिवार पर भी असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए मैंने नेट्स में खूब प्रेक्टिस की और अपने आप को तैयार किया और ये ही हर किसी को करना चाहिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines