IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया और धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही ओपनर्स रोहित शर्मा और शुममन गिल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है।
रोहित शर्मा ने खेला शानदार शॉट
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में दमदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी बेहतरीन लय का एक नजारा तीसरे वनडे मैच में भी देखने को मिला। दरअसल पारी के छठे ओवर में श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली गेंद यॉर्कर लेंथ पर डालनी चाही लेकिन वे चूक गए। इसका कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी तरह से फायदा उठाया और नीचे झुककर गेंद को जड़ से उखाड़कर एक तूफानी छक्का जड़ दिया। इसके बाद इस ओवर में शुभमन गिल ने भी तबाही मचाई और लगातार चार चौके जड़ दिए।
Rohit Sharma का छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – ‘दुर्भाग्य से…’, रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बावजूद रोहित-सिराज को इस बात का मलाल
IND vs SL Head to Head in ODI: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी
वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 164 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 95 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines