IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 373 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में लंका की टीम 306 रन ही बना पाई।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के जीत के हीरो किंग कोहली रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली और सभी का मन मोह लिया। वहीं इस मैच के दौरान आखिरी ओवर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया वहीं रोहित शर्मा का मुरीद बना दिया।
शमी ने दासुन शनाका को किया मंकड आउट, रोहित शर्मा ने वापस ली अपील
दरअसल पहले वनडे के आखिरी ओवर तक मैच पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में आ चुका था। लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अपने शतक से महज 2 रन दूर थे। शमी का ओवर पूरा होने में महज 3 गेंद बाकी थी उस दौरान श्रीलंका के कप्तान नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे। चौथी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान ने गलती कर दी और गेंदबाजी के एक्शन पूरा होने से पहले ही क्रीज छोड़ दी। मोहम्मद शमी ने मौका नहीं छोड़ा और गेंद स्टंप्स में मार दी। यह आउट थर्ड अंपायर तक पहुंच चुका था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को शमी की यह हरकत रास नहीं आई। उन्होंने शमी से बात की और अपील वापस लेने को कह दिया। जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान ने अपना शतक पूरा कर लिया।\
और पढ़िए – 22 साल के उमरान मलिक ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, इस गेंदबाज गेंदबाज के नाम था यह मुकाम
Mohammad Shami द्वारा Dasun Shanaka का रनआउट देखने के लिए यहां क्लिक करें
मैच का लेखा जोखा
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – 400 रन से चूके Prithvi Shaw…संजय मांजरेकर का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। लंका के कप्तान दसुन शनाका ने एक और बेहतरीन इनिंग खेली। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9वें विकेट के लिए कसुन रजिथा के साथ 73 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines