IND vs SL: इंडिया को आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच खेलना है, दूसरे टी-20 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल से आज सबको एक बार फिर उम्मीद होगी, क्योंकि अक्षर अब तक दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं, ऐसे में आज भी उनसे उम्मीदें हैं। वहीं अक्षर को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है।
रवींद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं अक्षर
वसीम जाफर का मानना है कि अक्षर पटेल जिस तरह से खेल रहे हैं, अगर उनका प्रदर्शन भविष्य में ऐसा ही रहा तो वह टीम इंडिया के स्टॉर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह भर सकते हैं, क्योंकि उनमें बॉलिंग के साथ-साथ बड़े मौकों पर अच्छी बैटिंग करने का भी दमखम है, जो उन्होंने पिछले मैच में दिखाया था। वसीम जाफर ने अक्षर पटेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास भविष्य में अच्छा करने का पूरा मौका है।
और पढ़िए–IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो
अक्षर से टीम इंडिया को उम्मीदें
वसीम जाफर का कहना है कि देश में मौजूदा ऑलराउंडरों में अक्षर पटेल टीम इंडिया के नंबर वन ऑलराउंडर हैं। यह टीम की खुशकिस्मती है कि रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद भी अक्षर ने टीम में उनकी जगह को खलने नहीं दिया है। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अनुभव रखते हैं, इससे पता चल रहा है कि वह एक परिपक्व ऑलराउंडर बन रहे हैं।
औरपढ़िए–IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
मौकों को भुना रहे हैं अक्षर पटेल
खास बात यह है कि रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल को जितने भी मौके मिल रहे हैं, वह उन्हें भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रवींद्र जडेजा को चोट लगने के बाद वह लगातार टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पिछले मैच में अक्षर ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 65 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। खास बात यह है कि अक्षर पटेल ने पहले मैच में भी अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
14 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
34 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
59 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
2 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines