Washington Sundar Fitness Update: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी और सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. अब बताया जा रहा है कि स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस बनी समस्या
BCCI ने जब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, तब साफ कर दिया था कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. दूसरे टेस्ट के लिए उनका सिलेक्शन फिटनेस के आधार पर होगा. अब TOI से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने कहा, ‘अभी वॉशिंगटन सुंदर के श्रीलंका दौरे पर खेलने की संभावना बहुत कम है. टीम मैनेजमेंट को उसी के अनुसार प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है. BCCI की मेडिकल टीम उन्हें टेस्ट मैच में उतारने को लेकर संशय में है. पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, जब खिलाड़ी चोट से ठीक होने के बाद फिर से चोटिल हो जाते हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए सिर्फ यह जानकर चुना गया था, ताकि अगर वह पूरी तरह फिट हो जाए, तो खेल लें. इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने चोटिल होने के बाद उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा. अगर वॉशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ते हैं, तो वह 16वें सदस्य होंगे. अभी यह पता करना बाकी है कि उन्हें टेस्ट मैच के लिए भेजना सही होगा या नहीं. अगले हफ्ते फिटनेस टेस्ट किया जाएगा.’
ये भी पढ़ें:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की जॉर्जीना रोड्रिगेज संग शादी, 11 साल के रिलेशनशिप के बाद उठाया बड़ा कदम
टीम इंडिया के पास है वॉशिंगटन सुंदर का बैकअप
वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की खबर के बाद BCCI और चयन समिति ने मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर सारांश जैन को स्क्वाड में जगह दी. वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. सारांश के पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है और सुंदर की कमी पूरी करने के लिए वह सबसे अच्छा विकल्प हैं. अगर सुंदर दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए, तो सारांश जैन के डेब्यू करने की संभावना और बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें:- गुजरात टाइटंस में वापसी करना चाहते थे हार्दिक पांड्या, कप्तानी की शर्त के कारण फ्रेंचाइजी ने ठुकराया ऑफर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
36 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
41 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines