Siddharth Sharma
Read More
IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लगातार अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और दिग्गजों को पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसे में इस मैच में वे अगर 63 रन बना लेते हैं तो वे श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में जयवर्धने 12650 रन के साथ पांचवे नंबर पर हैं। वहीं कोहली 12588 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। ऐसे में अगर वे इस मैच में 63 रन बना लेते हैं तो वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बन जाएंगे और टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे भारतीय भी। इसमें टॉप पर सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 18426 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – सीरीज छोड़ ‘बैंड बाजा बारात’ करेंगे KL Rahul, अथिया के साथ इस दिन लेंगे सात फेरे!
1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. कुमार संगाकारा- 14234 रन
3.रिकी पोंटिंग- 13704 रन
4.सनत जयसूर्या- 13430 रन
5.महेला जयवर्धने- 12650 रन
6. विराट कोहली- 12588 रन
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
और पढ़िए – अजूबा: बिना बाउंड्री पार किए अंपायर ने दे दिया छक्का, देखें Video
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच मोबाइल पर आप Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे इस मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।