नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में किंग कोहली ने गदर मचा दिया। विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्ले से कहर बरपाया और वनडे में 46वीं सेंचुरी ठोक डाली। कोहली ने अपनी पारी में दे-दनादन चौके-छक्के कूटे। सेंचुरी ठोकने के बाद किंग कोहली रंग में आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विस्फोटक छक्के जड़ दिए।
ठोक डाला 97 मीटर का गजब छक्का
विराट ने 101 रन बनाने के बाद 97 मीटर का गजब छक्का ठोका। ये नजारा 44वें ओवर में देखने को मिला। रजिता ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, कोहली आगे बढ़े और ऑफ स्टंप के बाहर जा रही बॉल की लेंथ पर जाकर बल्ला और पैर घुमाया, फिर मिडविकेट के ऊपर से ऐसा छक्का छक्का ठोका कि सब दंग रह गए। इस छक्के को जड़ने के बाद विराट कोहली क्रीज पर ही बैठ गए। किंग कोहली का ये ताकतवर छक्का देख एमएस धोनी की याद आ गई।
और पढ़िए – ‘दुर्भाग्य से…’, रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बावजूद रोहित-सिराज को इस बात का मलाल
विराट कोहली को रोकना हुआ मुश्किल
सेंचुरी के बाद विराट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही। 45वें ओवर में चमिका करुणारत्ने की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक रन लेकर विराट कोहली को स्ट्राइक दे दी। चमिका ने कोहली को जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, विराट ने आव देखा ना ताव…क्रीज पर खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का दे मारा।
https://twitter.com/BCCI/status/1614587415573975042
https://twitter.com/i_am_divyanshu/status/1614584003406987267
अब बारी थी अगली गेंद की। तूफान मचा रहे कोहली को रोकना मुश्किल हो चला। अगली ही गेंद पर किंग कोहली ने एक बार फिर तूफान मचाया और मिडविकेट की ओर छक्का ठोक डाला। ये छक्का बेहतरीन और लाजवाब था। पांचवीं गेंद पर कोहली ने डीप कवर की ओर चौका ठोक श्रीलंकाई गेंदबाज की बखिया उधेड़ डाली। अब कोहली रोके नहीं रुके। 47वें ओवर में एक बार फिर रंग में आए कोहली ने पहली और दूसरी गेंद पर दो छक्के ठोक सनसनी मचा दी।
और पढ़िए – श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम
पहली बार वनडे में ठोके 8 छक्के
किंग कोहली आखिर तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने कुल 110 गेंदों में नाबाद 166 रन बनाए। इस लाजवाब पारी में उन्होंने 13 चौके-8 छक्के ठोक 150.91 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। वनडे में कोहली के ये पहली बार 8 छक्के थे। इससे पहले वह 7 छक्के जमा चुके थे। कोहली की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 390 रन जड़े। शुभमन गिल ने 116, रोहित शर्मा ने 42, श्रेयस अय्यर ने 38, केएल राहुल ने 7, सूर्यकुमार यादव ने 4 और अक्षर पटेल ने 2 रन बनाए।
विराट कोहली की विस्फाेटक पारी के छक्के देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
14 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines