---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: ईशान ने निकाली कोहली की नकल, विराट की ‘चाल’ देख ठहाकों से गूंज उठा स्टेडियम, वीडियो वायरल

Virat Kohli Ishan Kishan Funny Walk Video Viral: भारतीय टीम ने एक बार फिर एशिया कप का खिताब जीतकर एकजुटता का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एकजुट हुए तो […]

---विज्ञापन---

Virat Kohli Ishan Kishan Funny Walk Video Viral: भारतीय टीम ने एक बार फिर एशिया कप का खिताब जीतकर एकजुटता का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एकजुट हुए तो उनमें हंसी-मजाक शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

ईशान किशन ने की नकल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिलक, श्रेयस, विराट, गिल और पांड्या एक साथ खड़े हैं, इतने में उनके बीच से ईशान किशन निकलकर आए और विराट कोहली के चलने की नकल करने लगे। वे थोड़ी दूर तक गर्दन ऊपर करके आगे चले फिर वापस लौट आए। विराट ने उन्हें वापस बुला लिया। अब बारी थी कोहली की…विराट दोनों टांगों को फैलाकर जैसे ही आगे बढ़े, स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/rohitjuglan/status/1703440053828251759

हालांकि विराट के इस तरह नकल करने के बाद ईशान किशन झेंप गए। वे दोबारा इसी तरह से चलते नजर आए। इस बार उन्होंने गर्दन को बाईं और दाईं ओर घुमाया। जिस पर विराट ने भी रिएक्ट किया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इस बॉन्डिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

---विज्ञापन---

वाटरबॉय बनकर कोहली ने लूटी थी महफिल 

इससे पहले विराट कोहली का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जब वे बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वाटरबॉय बनते नजर आए थे। कोहली ने इस दौरान एथलीट की तरह दौड़ लगाई। जिसके बाद खिलाड़ियों की हंसी छूट गई। बहरहाल, आठवीं बार एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज की तैयारियों में जुट जाएगी। इसके बाद अक्टूबर में वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2023 11:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola