IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के हीरो तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन जड़े। सूर्या को इस पारी के बाद पूरी दुनिया सलाम ठोक रही है। इसी कड़ी में विराट कोहली का भी रियेक्शन आया है।
Suryakumar Yadav की पारी पर विराट कोहली ने ऐसे किया रिएक्ट
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों ही एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं और दोनों की जोड़ी दमदार है। जब विराट अच्छा खेलते हैं तो सूर्या उनकी सराहना करते नजर आते हैं वहीं सूर्या की उपलब्धी पर विराट भी उनके मुरीद बन जाते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जब सूर्या ने मैदान पर आग लगा दी और तीसरी सेंचुरी जड़ी तब कोहली भी हैरान रह गए। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सूर्यकुमार यादव का फोटो लगाया और उस पर दो आग लगाने वाले इमोजी डाले वहीं इसके बाद तो तालियों वाले इमोजी भी लगाए और उनकी विशेष अंदाज में सराहना की। कोहली की ये स्टोरी हर तरफ शेयर की जा रही है।
Virat Kohli instagram story
कप्तान हार्दिक पांड्या ने बांधे सूर्या की तारीफों के पुल
इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- सूर्या हर पारी में अपनी बल्लेबाजी से सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है। वह बस हमें बता रहा है कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। अगर मैं उसे गेंदबाजी कर रहा होता, तो उसकी बल्लेबाजी देखकर मुझे खुद निराशा होती।
दिनेश कार्तिक ने कही ये बात
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सूर्या की तारीफ में बड़ी बात कह दी है। दिनेश कार्तिक ने सूर्या को खुद से बेहतर बता दिया है। साथ ही उन्होंने सुर्या की 112 रनों की पारी को आश्चर्यजनक करार दिया।दिनेश कार्तिक ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘वाह SKY, मैंने अभी एक छोटी उड़ान भरी है, लेकिन ऐसा लगता है कि आज आप मुझसे कहीं अधिक ऊंचे उड़ गए हैं। फिर से एक आश्चर्यजनक, विस्मयकारी दस्तक’।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines