IND vs SL: इंडिया ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को हरा दिया, लेकिन यह मैच आखिरी बॉल तक गया। मैच में एक साल बाद वहीं कहानी फिर दोहराई गई जो एशिया कप और टी-20 विश्वकप में देखने को मिली थी, एक वक्त लग रहा था कि मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल भी सकता है, लेकिन अक्षर ने आखिरी ओवर किफायती किया और मैच बच गया।
19वां ओवर इंडिया के लिए विलेन
दरअसल, टी-20 मैचों में 19वां ओवर टीम इंडिया के लिए विलेन बना हुआ है, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में 16 रन लुटा दिए, जिससे श्रीलंका ने मैच में वापसी कर ली, खास बात यह रही कि श्रीलंका के 8 विकेट गिर चुके थे, जिससे लग रहा था कि मैच भारत आसानी से जीत जाएगा, लेकिन आखिरी ओवर में 19 रन आने से मैच बदल गया।
और पढ़िए – BBL 2022: Colin Munro ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, गायब हो गई गेंद, देखें
एशिया कप और टी-20 विश्वकप में भी यही हुआ था
पिछले साल खेले गए एशिया कप और टी-20 विश्वकप में भी भारत के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था, कई मैचों में 19वां ओवर टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन गया। साल 2022 में एशिया कप साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 19वें ओवर में टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी, इन मैचों से रुख बदल गया है।
और पढ़िए – IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 कल, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
19वें ओवर में क्या हुआ था
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में भारत की स्थिति 19वें ओवर तक अच्छी थी, लगा मैच अब आसानी से जीत लिया जाएगा, क्योंकि श्रीलंका को 3 ओवर में 32 रन की जरुरत थी, जबकि लंका के 7 विकेट गिर चुके थे, डेब्यू टर्न शिवम मावी ने 18वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिए और विकेट भी झटका। अब लंका को जीत के लिए 2 ओवर में 29 रन चाहिए थे विकेट आठ हो चुके थे।
कप्तान पंड्या ने गेंद हर्षल पटेल को थमाई, लेकिन पटेल महंगे साबित हुए, उन्होंने एक नो बॉल और एक वाइड सहित 16 रन लुटा दिए, श्रीलंका के बल्लेबाजों ने इस दौरान पटेल की जमकर खबर ली, उन्हें एक छक्का भी लगा, जिससे मैच का रुख ही बदल गया। हालांकि अक्षर ने आखिरी ओवर सही डाला जिससे टीम इंडिया जीत गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines