हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: उमरान मलिक का तूफान, महीश थीक्षाना को बोल्ड मार हवा में उड़ा दिया स्टंप, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs SL Umran Malik Maheesh Theekshana

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में जहां एक ओर सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक ने भी अपनी खतरनाक गेंदबाजी से दंग कर दिया। उमरान ने इस मैच में 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उमरान ने वानिंदु हसरंगा को 9 और महीश थीक्षाना को 2 रन पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उमरान ने अपनी तूफानी गेंद पर थीक्षाना को इस तरह बोल्ड किया क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

थीक्षाना के उड़ाए होश

ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के 7 विकेट 123 रन पर गिर चुके थे। ऐसे में संकट से जूझ रही श्रीलंका को इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर उमरान ने बड़ा झटका दे दिया। जैसे ही उमरान ने गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक बन गई कि जैसे ही थीक्षाना ने बल्ला घुमाया, गेंद ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। उमरान की इस घातक गेंद से स्टंप ने हवा में गुलाटियां खाईं और दूर जाकर गिर गया।

और पढ़िए –WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका सीरीज के बाद फाइनल की रेस हुई रोचक, भारत के अरमानों पर श्रीलंका फेर सकती है पानी

विज्ञापन

https://twitter.com/vikram_kn1/status/1611769303287881728

और पढ़िए –IND vs SL: वनडे में भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी, यहां देखें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन

उमरान ने इस सीरीज में चटकाए 7 विकेट

उमरान ने इस सीरीज के तीन मैचों में 7 विकेट चटकाकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है। इस मैच में अर्शदीप सिंह भी काफी असरदार साबित हुए। उन्होंने 2.4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भारतीय टीम के 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने ये मैच 91 रनों से जीत लिया। टीम इंडिया अब 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। जहां रोहित शर्मा कप्तान होंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola