IND vs SL: इंडिया की टेस्ट टीम में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, इन स्टार खिलाड़ियों की एंट्री पक्की 

IND vs SL: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पिछली बार टीम इंडिया नहीं पहुंच सकी थी. इस बार भी टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है.

India Test Team (PIC Credit - AI)

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

IND vs SL: टीम इंडिया की नजर अभी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री को लेकर है. जिसके लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीतना होगा. ऐसे में इस अहम सीरीज के दौरान टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी. जिसके लिए टीम में कुछ स्टार खिलाड़ियों की एंट्री भी हो सकती है. पिछली सीरीज में खेली टीम में चयनकर्ता अब 3 बड़े बदलाव भी कर सकते हैं. स्टार खिलाड़ियों की एंट्री पक्की नजर आ रही है. 

जसप्रीत बुमराह 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ इस अहम सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है. बुमराह की वापसी के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी और भी मजबूत हो जाएगी. बुमराह हालांकि इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेले थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले वो पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. जडेजा टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के बहुत बड़े सितारे हैं. श्रीलंका की सरजमीं पर वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम इंडिया के लिए योगदान दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: जेल जाएंगे डेविड वॉर्नर? कबूला जुर्म, इस दिन कोर्ट सुनाएगा फैसला!

आकाशदीप 

इंजरी के कारण ही आकाशदीप भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. हालांकि अब वो भी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. गूरनूर बरार की जगह टीम मैनेजमेंट आकाशदीप को टीम में मौका दे सकती है. आकाशदीप ने टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही वो टीम मैनेजमेंट के फेवरेट हैं. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को इनके ऊपर बड़ा भरोसा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ