India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज यानी रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, पहले मैच में 165 रनों से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है. स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इस मैच से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह सरांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है. वहीं, श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं.
कुलदीप यादव बाहर, सरांश जैन को मिला डेब्यू का मौका
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है. चाइनामैन कुलदीप यादव इस मैच से बाहर हो गए हैं. टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप को इन्फेक्शन हुआ है, जिसके कारण वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें आराम दिया गया है. उनकी जगह 33 वर्षीय ऑलराउंडर सरांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है. सरांश का यह पहला इंटरनेशनल मैच है. मैच से पहले रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी.
सारांश जैन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. सरांश ने साल 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक कुल 54 मैच खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में 27.30 की औसत और 3.01 की इकॉनमी से 188 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 10 बार चार और 10 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/75 का रहा है. वहीं, बल्ले से उन्होंने फर्स्ट क्लास में 2223 रन भी बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं.
श्रीलंका की प्लेइंग 11 में हुए दो बदलाव
गॉल टेस्ट में हार के बाद श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. दूसरे टेस्ट के लिए कामिल मिसारा और पासिंदू सूर्याबंदारा को टीम में शामिल किया गया है. कामिला डेब्यू कर रहे हैं, जबकि सूर्याबंदारा ने पिछले मैच में बतौर कनकशन प्लेयर डेब्यू किया था. उन्हें चोटिल दिनेश चंडीमल की जगह खेलने का मौका मिला था. चंडीमल इस मैच से भी बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- ‘मेरे लिए नतीजे…’, कुलदीप यादव के टीम इंडिया में फ्यूचर को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
India vs Sri Lanka 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर-शुभमन गिल का बड़ा फैसला, टीम इंडिया के खिलाड़ियों को नहीं दी दलीप ट्रॉफी में खेलने की अनुमति
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines