हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम

विज्ञापन
IND vs SL 3rd ODI World Record

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। इस जीत में विराट कोहली के 166 रनों की धमाकेदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

दरअसल एक विपक्षी टीम द्वारा सबसे ज्यादा मैच जीतने की रेस में इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत बराबरी पर थी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 मैच जीते थे वहीं भारत ने भी श्रीलंका के खिलाफ 95 मैच जीते थे। लेकिन इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब श्रीलंका के खिलाफ 96 मैच जीत लिए हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

और पढ़िए – कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो

विज्ञापन

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम-

-भारत बनाम श्रीलंका – 96
-ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – 95
-पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 92
-ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – 87
-ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – 80

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने इसके अलावा मैच में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भारत सबसे ज्यादा मार्जिन से मुकाबला जीतने वाला दुनिया का शीर्ष देश बन गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ 290 रनों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

और पढ़िए –टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंद रचा इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड 

विराट-शुभमन की शतकीय पारी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें विराट कोहली की आतिशी और शुभमन गिल की शतकीय पारी शामिल रही। किंग कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके-8 छक्के ठोक नाबाद 166 रन जड़े तो वहीं शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola