---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव की तूफानी फील्डिंग, अद्भुत कैच लपककर अंपायर को किया कंफ्यूज

Suryakumar Yadav Catch IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में भले ही सूर्यकुमार यादव भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग से दिल जीत लिया। सूर्या ने 41वें ओवर में अपनी तूफानी फील्डिंग का शानदार प्रदर्शन किया।ये नजारा 41वें ओवर में […]

---खबर नीचे जारी है---

Suryakumar Yadav Catch IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को कोलंबो में खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में भले ही सूर्यकुमार यादव भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग से दिल जीत लिया। सूर्या ने 41वें ओवर में अपनी तूफानी फील्डिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

ये नजारा 41वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने महीश थीक्षाणा को गेंद डाली तो बल्लेबाज इस पर चकमा खा गया। उसने जैसे ही बल्ला लगाया, गेंद मिडऑन की ओर उड़ गई। यहां खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर सूर्यकुमार यादव तुरंत हरकत में आए और डाइव लगाकर अद्भुत कैच लपक लिया।

---खबर नीचे जारी है---

हालांकि अंपायर को इस कैच पर कंफ्यूजन हो गया। उन्होंने थर्ड अंपायर की ओर इशारा कर दिया। उन्होंने अलग-अलग एंगल से इसे देखने की कोशिश की। उन्होंने चेक किया कि कहीं बॉल पहले मैदान को तो नहीं छू गई। हालांकि जब अंपायर इस बात से कंफर्म हो गए कि बॉल सीधा हाथ में थी तो उन्होंने बिना देर किए आउट करार दे दिया।

टीम इंडिया ने फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

इस विकेट के बाद कुलदीप यादव ने कसुन रजिता और मथीशा पथिराना को आउट कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिला दी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 41 रन के अंतर से जीत लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने एशिया कप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि अभी दूसरी टीम कौनसी होगी। ये अगले दो मुकाबलों के बाद पता चलेगा। अब पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच 14 सितंबर को और भारत-बांग्लादेश के बीच 15 सितंबर को मुकाबला होगा। खास बात यह है कि टीम इंडिया ने नौ में से 7 फाइनल जीते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया फाइनल में अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाती है या नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 12, 2023 11:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola