Suryakumar Yadav: मिस कर दी है सूर्यकुमार यादव की जादुई बैटिंग, 3 मिनट में देखिए SKY की शतकीय पारी, Video

suryakumar yadav brilliant batting highlights

suryakumar yadav brilliant batting highlights

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव शायद यह नाम आज क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, क्योंकि सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की है, उन्होंने इस साल का पहला टी-20 शतक लगाया है। सूर्या ने आज ऐसे बैटिंग की है, जैसे वह मोबाइल में वीडियो गेम खेल रहे हो। अगर आपने सूर्या की बैटिंग मिस कर दी है तो यहां देखिए।

3 मिनट में देखिए सूर्या की बैटिंग

अगर आपने सूर्या कुमार यादव की ताबड़तोड़ बैटिंग मिस कर दी है, तो आप इसे तीन मिनट के वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें उनकी बैटिंग का शानदार नजारा इस वीडियो में आपको देखने को मिल जाएगा। सूर्या ने आज ग्राउंड के हर एरिया में बैटिंग की है।

112 रन की शतकीय पारी

सूर्यकुमार यादव ने आज 51 गेदों में 112 रन की पारी खेली है, यह उनके करियर का तीसरा शतक है। सूर्या ने इस पारी में 9 छक्के और 7 शानदार चौके लगाए हैं। सूर्या की बैटिंग का नाजारा देखकर राजकोट के ग्राउंड में खिलाड़ी खुश हो गए।

https://twitter.com/vikram_kn1/status/1611743637607677953?s=20&t=Sex8DPnuFJddG537oO5S_g

बता दें कि टीम इंडिया की बैटिंग आज शानदार रही, सूर्या के अलावा शुभमन गिल ने 46 राहुल त्रिपाठी ने 35 और अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली, इन खिलाड़ियों की पारी की बदोलत टीम इंडिया ने 228 रन का टारगेट श्रीलंका के लिए सेट किया है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ